फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   719 candidates left B.Ed entrance exam

719 अभ्यर्थियोें ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
719 candidates left B.Ed entrance exam
सीतापुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड बुधवार को शहर के 13 केंद्रों पर हुई। पुलिस के सख्त पहरे में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासनिक अफसर दिनभर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थी अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की मौजूदगी बनी रही। आस पड़ोस की फोटोकॉपी की दुकानें बंद रही। अफसर भी इन दुकानों पर नजर बनाए रहे। शिक्षकों ने गेट के बाहर तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया। इस दौरान परीक्षार्थी कक्षों में परीक्षा देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसर व सचल दल बराबर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। कहीं पर भी उनको कोई खामी नजर नहीं आई। पहली पाली में 5376 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 5018 ने परीक्षा दी जबकि 358 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 5376 में से 5015 ने परीक्षा दी। 361 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को अच्छे अंक आने की उम्मीद
शिवांग रस्तोगी ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा आया था। हल करने में कोई समस्या नहीं हुई। उम्मीद है मेरिट अच्छी आएगी। अंकिता मिश्रा ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में कई प्रश्न अनसुलझे थे। इनको हल करने में काफी अधिक समय लगा है। फिर भी अच्छा प्रश्नपत्र हुआ है। श्रुति सेठी का कहना है कि बीएड को लेकर काफी समय से तैयारी कर रही थी।

प्रश्नपत्र देखकर मन प्रसन्न हुआ था। अब अच्छे अंक जरूर आएंगे। शिवम त्रिवेदी ने बताया कि प्रश्नपत्र में कोई खामी नहीं थी। सब्जेक्ट के अनुसार प्रश्न बनाए गए थे। आसानी से सभी सवाल हल कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed