फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पेंशन को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन

पेंशन को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पेंशन को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन
पिसावां (सीतापुर) पात्रों को ताक पर रख आपत्रों को दी जा रही पेंशन के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया। बाद में पेंशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित मांगपत्र बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन


खण्ड विकास कार्यालय पर रुस्तम नगर, कोल्होरा, पिपरी शादीपुर, लौकी, करोंदिया, चंद्रा, कारीपाकर,नेरी आदि के सैकड़ों ग्रामीणों ने दीपक दीक्षित की अगुवाई में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहीं पर प्रदर्शन कर एक दिनी धरना दिया।
विज्ञापन


धरने में प्रदर्शनकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये एडीओ राम कुमार वर्मा के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि पेंशन के नाम सुहागिनों को विधवा पेंशन दी जा रही है, वहीं पात्र लाभार्थी को चक्कर कटवाए जा रहे हैं। सुविधा शुल्क मिलने पर उसे योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed