फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 29 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन


सीतापुर। जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। शहर में सुबह तो कई ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद झूमकर बादल बरसे। तेज बारिश से बचने को कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई तो कुछ बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद जिले के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पारा लुढ़ककर 34 डिग्री पहुंच गया। दिन भर बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि तेज बारिश से जल भराव ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। जगह-जगह कीचड़ व जल भराव से राह चलना दूभर हो गया। पिछले एक पखवारे से पर्याप्त बारिश न होने के चलते प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। गुरुवार की सुबह मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवाएं चलने लगीं। शहर व आस-पास इलाकों में सुबह करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश रुकने के बाद भी बदली व हवाओं ने मौसम सुहाना बनाए रखा। वहीं दोपहर बाद सिधौली, अटरिया, कमलापुर, संदना, मिश्रिख आदि क्षेत्रों में बादल झूमकर बरसे। काली घटाएं घिरने की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों में दिन को हेड लाइटें जलती दिखीं। बारिश के बाद शहर की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। जिससे लोगों को आवा गमन मे दिक्कतें उठानी पड़ी। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर शाम तक जारी रहा। अगले चौबीस घंटों तक जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

कमलापुर में हाईवे बन गया तालाब
गुरुवार को तेज बारिश से कस्बा कमलापुर में हाईवे पर जल भराव हो गया। जिससे हाईवे ने तालाब की शक्ल अख्तियार कर ली। हाईवे पर जल भराव से राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। बता दें कि हाईवे चौड़ीकरण में कार्यदायी संस्था द्वारा यहां जल निकासी के लिए बने नाले ध्वस्त कर दिए गए थे। जिसके बाद नाला निर्माण न कराए जाने से हाइवे पर जल भराव का समस्या बनी रहती है। बरसात में हालात बेहद खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


किसानों के लिए बरसा अमृत
झमाझम बारिश से किसान बेहद खुश हैं। आसमान से बारिश की सूरत में इनके लिए अमृत बरसा है। किसान ज्ञान प्रकाश बताते हैं कि इन दिनों धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है। बारिश से धान की रोपाई तेज हो जाएगी। वहीं गन्ने की सिंचाई भी होनी है। बारिश ने किसानों का निजी पंपिंग सेट से पानी लगाने में होने वाला लाखों रुपये का खर्च बचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed