फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   710 couples got married with pomp

710 जोड़ों की धूमधाम से हुई शादी

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
710 couples got married with pomp
सीतापुर। जरूरतमंद परिवारों की 710 बेटियों की धूमधाम से शादी कराई गई। इसके लिए सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत संबंधित ब्लॉकों में मंडप सजाया गया। बारातियों का वधू पक्ष, सरकारी अमले व जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में स्वागत व सत्कार किया गया। वैदिक रीति रिवाज से सभी जोड़ों की सगाई की रश्में निभाई गईं। विवाह उपयोगी सामान देकर सभी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना के साथ विदाई की गई।
विज्ञापन

शनिवार का दिन जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशहाली लेकर आया। इस दिन सीएम सामूहिक विवाह योजना से जिले की 710 जरूरतमंद बेटियों का विवाह सरकारी खर्च पर कराया गया। समाज कल्याण, ब्लॉक और जिला प्रशासन के अफसरों के सहयोग से बेटियों की शादी धूमधाम से कराई गई। इसके लिए सात स्थानों पर भव्य मंडप सजाया गया।
विज्ञापन

इसमें 527 अनुसूचित जाति की बेटियों, 127 पिछड़ा वर्ग की, 17 सामान्य वर्ग की बेटियों की हाथ पीले किए गए। 34 अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों का निकाह कराया गया। तीन मंडपों में समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार ने पहुुंचकर संबधित सात ब्लॉक क्षेत्रों के जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने बरात का किया स्वागत
कमलापुर संवाद के अनुसार ब्लॉक कसमंडा प्रांगण में बिसवां और कसमंडा के 72 जोड़े एक-दूजे के हुए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, विधायक महेंद्र सिंह यादव, सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, पूर्व विधायक रामपाल यादव और कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ अरुण पांडेय के मुताबिक दो मुस्लिम युवतियों का निकाह कराया गया। बिसवां विकास क्षेत्र के 35, नगर पालिका बिसवां के दो और ब्लॉक कसमंडा के 34 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
गोंदलामऊ संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में गोंदलामऊ और पिसावां ब्लॉक के कुल 81 जोड़ों का विवाह कराया गया। तीन अल्पसंख्यक बेटियों का निकाह हुआ। विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष सरिता सिंह, ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी, बीडीओ काजल रावत आदि ने बारातियों का स्वागत करते हुए सभी जोड़ों की विदाई की।
मिश्रिख संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें 126 जोड़ें परिणय सूत्र बंधन में बंधे। ब्लॉक मिश्रिख के 70 और मछरेहटा के 56 जोड़ों का सतीश शास्त्री, आचार्य मनोज शुक्ला ने विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। मिश्रिख ब्लॉक के 15 और मछरेहटा ब्लॉक के एक अल्पसंख्यक समुदाय के बेटी का निकाह कराया गया। विधायक रामकृष्ण भार्गव, एमएलसी राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे, मिथिलेश कुमारी भार्गव ने जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की।
महोली संवाद के अनुसार, 74 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। एडीओ समाज कल्याण आलोक कुमार बाजपेई ने बताया, महोली ब्लॉक के 37 व ऐलिया ब्लॉक के 37 जोड़ों का धूमधाम से विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, आशा मौर्या आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया।
हरगांव में 60 जोड़ों की हुई शादी
हरगांव संवाद के अनुसार एक गेस्ट हाउस में धूमधाम के साथ 60 जोड़ों की सगाई कराई गई। शांति कुंज हरिद्वार से आए पंडितों ने विवाह मंडप में हरगांव के 48 व ब्लॉक परसेंडी के 12 जोड़ो का वैदिक रीति से अग्निदेव को साक्षी मानकर विवाह कराया। विधायक सुरेश राही, जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंदू सिंह चौहान, सभासद विमला सिंह चौहान आदि ने बारातियों का स्वागत किया।
जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना
तंबौर संवाद के अनुसार, ब्लॉक बेहटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरकीड़ा चकले बाबा के प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 108 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। ब्लॉक बेहटा से 60, सकरन से 32 व लहरपुर से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा रहे। विधायक सुनील वर्मा, बेहटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज वर्मा, लहरपुर ब्लॉक प्रमुख उमा शंकर वर्मा, समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार, बीडीओ रजनीश शुक्ल आदि ने सभी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की। खैराबाद संवाद के अनुसार ब्लॉक पर 50 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार की तरफ से विधि विधान से कराया गया।

एक जोड़े पर 51 हजार रुपये हुए खर्च
मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए। वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे गए। विवाह उपयोगी सामग्री पर दस हजार खर्च किए गए। प्रति जोड़ा छह हजार खर्च कर मंडप सजाने सहित जनातियों व बरातियों का सेवा सत्कार आदि पर खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed