{"_id":"617d964854031f10fd36a461","slug":"70-kg-khoya-destroyed-11-samples-filled-sitapur-news-lko602515844","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 किलो खोया नष्ट कराया, 11 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 किलो खोया नष्ट कराया, 11 नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को शहर में छापा मार अभियान चलाया गया। इस दौरान मिलावट की आशंका पर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। लालबाग मावा मंडी में 70 किलो मिलावटी खोया नष्ट कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी व ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल के दल द्वारा खाद्य सुरक्षा क्षेत्र सीतापुर नगर पालिका जोन 1 व जोन 2 व तहसील सदर ग्रामीण में छापेमारी की गई। टीम जब लालबाग के मावा मंडी पहुंची तो टीम को देखकर व्यापारी भाग खड़े हुए।
एक व्यापारी के पास से 70 किलो मिलावटी मावा जब्त किया। टीम ने पुलिस की निगरानी में मावा को नष्ट करा दिया। इस दौरान टीम ने 11 छापे मारकर 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें खोया के चार, दूध के तीन, सरसों के खाद्य तेल का एक, राइस ब्रान ऑयल का एक, घी का एक, चीनी की रंगीन मिठाई का एक सहित 11 नमूने जांच के लिए भरे गए।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 52 खाद्य कारोबारी और आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।