{"_id":"58b989d74f1c1b214e83172e","slug":"684-worker-in-election-counting-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"684 कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
684 कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
एटीसी स्थल में होने वाली मतगणना में लगे कर्मचारियों को छह मार्च को सीतापुर शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को एनआईसी ने ड्यूटी आदेश जारी कर दिए। शनिवार को विकास भवन से मतगणना में लगे 684 कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश वितरित किए जाएंगे।
कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 11 मार्च की सुबह 6.30 बजे अपनी टेबल संभाल लें। आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद मतगणना पूरी होने तक किसी भी कर्मचारी को हाल से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
मतगणना के दौरान कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। रिटर्निंग अफसरों को हर विधानसभा क्षेत्र की टेबल पर होनी वाली मतगणना को सुनिश्चित कराना होगा। मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को दो शिफ्टों में छह मार्च को सीतापुर शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा।