फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   68% of pregnant women are being referred from CHC in the evening and night

Sitapur News: 68 फीसदी गर्भवती सीएचसी से शाम व रात को हो रही रेफर

Fri, 10 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
68% of pregnant women are being referred from CHC in the evening and night
सीतापुर। जिम्मेदारों की गैर मौजूदगी भी स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा बन रही है। इसका खामियाजा इलाज व परीक्षण के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ रहा है। सीएचसी में शाम व रात के समय अधीक्षक मौजूद नहीं रहते हैं। इस दौरान सबसे अधिक 68 फीसदी गर्भवती हायर सेंटर को रेफर की जा रही है। यह बात जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में उजागर हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने इस अनुपात को ठीक करने की जिम्मेदारी अधीक्षकों को सौंपते हुए 15 दिन बाद फिर से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिले की 20 सीएचसी पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद बिना किसी ठोस कारण के गर्भवती को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी की समीक्षा में सामने आया कि चिकित्सक ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इससे जिला महिला अस्पताल पर बोझ बढ़ रहा है। शाम के समय 34 व रात में भी 34 फीसदी गर्भवती रेफर होती हैं। यह वह समय होता है जब अधीक्षक अपनी ड्यूटी पर नहीं होते हैं। अगर दिन की बात की जाए तो 32 फीसदी गर्भवती ही रेफर हो रही हैं। इन आंकड़ों के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार को इसमें सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि शाम व रात के अनुपात को कम किया जाए।
विज्ञापन

लहरपुर में रात में सबसे अधिक रेफर हो रहीं गर्भवती
रात के समय सबसे अधिक गर्भवती सीएचसी लहरपुर से रेफर की जा रही है। यहां से सबसे अधिक 63 फीसद महिलाएं रेफर हो रही हैं। इसके बाद सीएचसी गोंदलामऊ में 62 फीसदी, एलिया 51 फीसदी, मछरेहटा 50 फीसदी, महोली 49 फीसदी, कसमंडा 46 फीसदी, खैराबाद 44 फीसदी शामिल हैं। अगर शाम की बात की जाए तो सीएचसी रेउसा 50 फीसदी, तंबौर 42 फीसदी, मिश्रिख 40 फीसदी, हरगांव 39 फीसदी, महोली 37 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सीएचसी से शाम व रात में अधिक मामले रेफर होने की बात सामने आई है। इस पर सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह इस समय को कम करें। 24 घंटे सीएचसी में ही मौजूद रहकर पूरी निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed