फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शोक सभा में हर किसी की आंखें नम, शहीदों को दी श्रद्वाजंलि

शोक सभा में हर किसी की आंखें नम, शहीदों को दी श्रद्वाजंलि

Sat, 16 Feb 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
शोक सभा में हर किसी की आंखें नम, शहीदों को दी श्रद्वाजंलि
डीएम से लेकर आम आदमी तक ने दो मिनट का रखा मौन
विज्ञापन

सीतापुर। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में विभिन्न संगठनों, सरकारी अफसरों व आम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। साथ ही ईश्वर से पीड़ित परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रभारी जिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में एक शोकसभा आहूत की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। वहीं विकास भवन के सामने कर्मचारियों ने एकत्र होकर शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में मजबूती प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन


भाजपा जिला पार्टी कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। नगर कमेटी ने सभी शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये आतंकी हमले की घोर निंदा की। साथ ही पड़ोसी मुल्क के प्रति आक्रोश जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की हमले के जिम्मेदार सभी लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, पशुपतिनाथ धवन, राहुल जायसवाल, संजय मिश्रा, डा. गोदावरी मिश्रा, राजीव मेहरोत्रा, सहज गुप्ता आदि मौजूद रहे। सिधौली कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर अमोद रंजन चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हाइवे स्थित एक कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय, बच्चे बाजपेई, रामकरन रावत, अमित शुक्ला, पुष्कर गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिसर सीतापुर में शोकसभा आहूत की गई। जिसमें अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, सभासद धीरज पांडेय, शमीम, कंचन मेहरोत्रा आदि ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। घायल सभी जवानों के लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक मजबूत और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए है। इस शोक सभा में पूर्व विधायक रामपाल राजवंशी, अनूप गुप्ता, अफजाल कौसर आदि मौजूद रहे।

रामपुर मथुरा इलाके के कॉलेज में शोक सभाएं हुई। पाकिस्तान के इस कायराना और नापाक हरकत की निंदा की। रामपुर मथुरा क्षेत्र के बाबा बालक राम इंटर कॉलेज गोंडा देवरिया के प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं महमूदाबाद में कई स्थानों पर शोकसभाएं आहूत की गई।

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के साथ साथ शिक्षण संस्थाओं, राजनीतिक दलों की ओर से पाक की इस हरकत की निंदा की गई। संदना इलाके में सामाजिक चिंतक देवेद्र कश्यप ने अल्लीपुर में आयोजित शोकसभा में कहा कि इस घटना का भारत को करारा जवाब देना चाहिए। जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन सीतापुर की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने पुलवामा के आतंकी हमले की घोर निंदा की। लहरपुर के बशर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी छात्रों ने एक स्वर से घटना की कड़ी निंदा की।

इस मौके पर जकी, बिलाल अहमद, नसीम अंसारी, सरताज खान, आकिब अंसारी आदि मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रामनरेश पाल ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। शनिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।


मौलाना अबुल हसन अली नदवी एकेडमी जमीअत उलमा सीतापुर व बज्मे उर्दू के पदाधिकारी व सदस्यों ने एक शोकसभा उर्दू हाल में आयोजित की। इसकी अध्यक्षता करते हुए जमीअत उलमा के अध्यक्ष मस्त हफीज रहमानी ने कहा कि फौजी दस्ते पर हुए आतंकी हमले की हम सब निंदा करते है। उन्होंने मांग की कसूरवारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed