फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बेतरतीब वाहनों से हाईवे पर लगा जाम

बेतरतीब वाहनों से हाईवे पर लगा जाम

Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
बेतरतीब वाहनों से हाईवे पर लगा जाम
सीतापुर। सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरएमपी डिग्री कॉलेज के समीप मोड़ पर बेतरतीब वाहनों के चलते शुक्रवार को घंटों तक जाम लगा रहा। इससे हाइवे पर दोनों एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंसकर हलकान नजर आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन


दरअसल, सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर आरएमपी डिग्री कॉलेज के समीप मोड़ पर रस्योरा-रामकोट को रास्ता निकला। इस मार्ग पर नामीगिरामी स्कूल-कॉलेज पड़ते हैं। शुक्रवार दोपहर को आरएमपी डिग्री कॉलेज मोड़ पर यातायात बहाल था।
विज्ञापन


मगर एक बस ने हाईवे पर आड़े-तिरछा निकालने की कोशिश में जाम लगा दिया, फिर क्या था कि एक-एक करके हाईवे पर ट्रकों, बसों के चक्के जाम हो गए। यही नहीं इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए। जिससे यह खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed