फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ईओ व अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्ट्राचार करने का आरोप

ईओ व अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्ट्राचार करने का आरोप

Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ईओ व अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्ट्राचार करने का आरोप
बिसवां/सीतापुर। नगर पालिका परिषद बिसवां के 14 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के ऊपर मनमाने तरीके से प्रस्ताव पारित करने व नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर अवैध बालू खनन कराने का शिकायती पत्र एडीएम विनय कुमार पाठक को सौंपा।
विज्ञापन


सभासदों ने पत्र में नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया है कि दोनों की मिलीभगत से बालू का अवैध खनन कराकर अपने चहेते ठेकेदारों को बालू सप्लाई कर रहे हैं। नगर पालिका बिसवां में एक बालू भरी ट्रॉली सभासदों ने पकड़ी थी। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट व डीएम को दी गई।
विज्ञापन


जिस पर पकड़ी गई ट्रॉली को अधिशासी अधिकारी ने करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन कार्रवाई करना तो दूर रहा 2 ही घंटे बाद उक्त बालू को अधिशासी अधिकारी ने छोड़ दिया। इस अवसर पर सभासद अशोक पुष्प, संजीव बाजपेयी, पंकज मौर्य, पारुल मिश्रा, रामनारायण मिश्र, नसरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed