{"_id":"5b367bab4f1c1bf66e8bac4b","slug":"61530297259-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा व थानगांव थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया है। पीड़ितों ने इस संबंध में संबंधित थानों में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम भवली निवासी संतोष कुमार किसान है। गुरुवार रात संतोष व उसके परिवारीजन कमरे में ताला लगाकर छत पर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद कमरे में पहुंचकर वहां रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़ डाले।
यहां पर चोरों ने 20 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े बर्तन आदि सामान को समेट लिया। इसी रात चोर थानगांव के ग्राम चिरैया निवासी रवी के घर घुस गए। चोरों ने यहां से 6 हजार की नकदी तथा सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब परिवारों की नींद टूटी, तब उन्हें घटना के संबंध में जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही वारदातों की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की थी।