{"_id":"5a492a3c4f1c1bbd208b9c42","slug":"61514744380-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह में रुपयों भरा बैग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह में रुपयों भरा बैग बरामद
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लाख रुपयों से भरा बैग जीआरपी ने लौटाया
सीतापुर। जीआरपी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रविवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी को एक लावारिस बैग मिला, जिसमें चार लाख रुपये थे। जीआरपी ने बैग में मिले पते के आधार पर रुपयों से भरा बैग युवक को लौटा दिया।
जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रवींद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ रविवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच ट्रेन में एक लावारिस बैग मिला। पुलिस टीम ने बैग को कब्जे में लेकर जब चेन खोली, तो वे दंग रह गए। क्योंकि बैग में 4 लाख 22 हजार रुपये थे।
पुलिस टीम जांच कर रही थी कि इसी बीच बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा टांडा निवासी फजल अहमद वहां पहुंच गया।
फजल ने ट्रेन में अपना बैग गुम होने की बात बताई। वह गुमशुदगी की तहरीर लेकर जीआरपी थाने पहुंचा था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो फजल का आधार कार्ड, कपड़े व रुपये मिले।
जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक आरके गुप्ता व स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार की मौजूदगी में रुपयों भरा बैग फजल को सौंप दिया।