फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   6 million voters will choose the village government

6 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार

Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

चतुर्थ चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। यहां के चार ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य के 4763 पदों पर 5833 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


6 लाख 19 हजार 211 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनाव निपटाने को बुधवार शाम को सभी ब्लॉकों से मतपत्र और मतपेटियों के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। 13 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चौथे चरण में रेउसा, रामपुर मथुरा, बेहटा, महमूदाबाद में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विकास खंडों में प्रधान व सदस्य दोनों के 4763 पदों पर 5833 उम्मीदवार मैदान में है। इन ब्लॉकों में 385 पोलिंग केंद्रों के लिए 946 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इन पर 619211 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 946 पोलिंग पार्टियां व 3744 कार्मिक लगाए गए हैं। इसके अलावा दस प्रतिशत कर्मी रिजर्व के भी लगाए गए हैं।

प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान दिवस के एक दिन पहले ब्लॉकवार लगाए गए कार्मिकों को बूथों पर रवाना करने के लिए बुधवार सुबह से विकास खंडों के चयनित स्थलों पर कार्मिकों व अफसरों का जमावड़ा शुरू हो गया था।

दोपहर बाद ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। प्रेक्षक सीबी सिंह व डीएम इंद्रवीर सिंह यादव ने ब्लॉकवार भ्रमण कर पार्टियां रवानगी का जायजा लिया। अब गुरुवार को  सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।

मतदान केंद्रों में हुआ संशोधन
अंतिम चरण के चुनाव में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र के स्थलों में संशोधन किया है। डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने बताया कि चतुर्थ चरण में रेउसा विकास खंड में ग्राम पंचायत चंद्रसेनी के मजरा बाछेपुर के मतदाता चंद्रसेनी में व चंद्रसेनी के मतदाता बाछेपुर में मतदान करते थे।


अब दोनों गांवों के मतदाता खुद के गांव में मतदान करेंगे। इसी प्रकार रेउसा के मुगलपुर ग्रामसभा में अभी तक मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या तीन में मतदान करते थे। मतदाताओं की मांग पर केंद्र को संशोधित करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या एक में मतदान केंद्र बनाने की सहमति दे दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed