फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   56 lack prant

56 लाख 25 हजार एक साथ रोपित हुए पौधे

Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
56 lack prant
सीतापुर। जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण महाकुंभ में एक साथ 56 लाख 25 हजार 815 पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्कूल/कॉलेज से लेकर सरकारी कार्यालय व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
राजस्व परिषद के सचिव व आयुक्त व जिला नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने शुक्रवार को पौधरोपण महाकुंभ में माखूपुर वार्ड-एक स्थित रामलीला मैदान, सीएचसी खैराबाद, थाना खैराबाद, दाउदपुर प्राथमिक विद्यालय, गवहिया माइनर के किनारे पट्टी, ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम का जायजा भी लिया। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से उनकी समस्त 65 लोकेशन पर लगाए गए पौधों का विवरण तलब किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी ने सभी को वृक्षों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने प्रभागीय निदेशक वानिकी कार्यालय जाकर पौधरोपण संबंधित सूचना एकत्रित करने को बनाए गए कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछरेहटा में एक लाख सत्तर हजार पौधे लगाए गए। मछरेहटा क्षेत्र के सीएचसी में एसडीएम राजीव पांडेय व अधीक्षक डॉ. कमलेश ने पौधारोपण किया। ग्राम पंचायत सिसेंडी वन खंड में गांधी उपवन पंचवटी में पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा पौधारोपण किया गया। सिधौली विकासखंड के विभिन स्कूलों में ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी ने पौधारोपण कर हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय व खंड विकास अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय विशुनदासपुर, प्राथमिक विद्यालय हरदोइया, पीएलबीएल इंटर कॉलेज टेडई कला विद्यालय परिसर में कई जगहों पर पौधारोपण किया। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सघन पौधारोपण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय प्रांगण में एक समय में 250 पौधों का रोपण किया गया।
उधर, लहरपुर की ग्रामसभा महुवाताल में पोगलीपुर नहर पुल पर भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी से कम से कम एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। वही रीजेंसी पब्लिक स्कूल में धूूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राकेश राठौर, कर्नल अजय शर्मा, नीरज वर्मा, आशीष भैया, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने किया। विद्यालय में एक साथ 500 पौधारोपण किया गया।

एचडीएफसी बैंक द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर में पौधरोपण किया गया। वही महमूदाबाद में पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा वृहद पायलट अभियान चलाया गया है। मिश्रिख तहसील में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने तहसील परिसर में कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पिसावां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पर्यावरण सुरक्षा विषय को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईओ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed