फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   52 paravat could not be selected

Sitapur News: 52 पैरावेट का नहीं हो सका चयन

Sun, 26 Nov 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Nov 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
52 paravat could not be selected
सीतापुर। पशुपालन विभाग की ओर से पूर्व में चयनित किए गए पैरावेट में से कई ने काम छोड़ दिया है। साथ ही वर्तमान वित्तीय साल में चयनित किए जाने वाले 52 पैरावेट का चयन नहीं हो सका है। इससे पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण के लिए चिकित्सालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ क्षेत्रों में पशु चिकित्सालय बहुत दूर स्थित हैं। इससे उन्हें अधिक दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्व रोजगार मैत्री (पैरावेट) का चयन किया जाना है। संंबंधित संस्था की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। 52 पैरावेट नियुक्त किए जाना है। इसके लिए जनपद स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर चयन की कार्रवाई पूरी की जानी। इससे जिले में पशुधन विकास संबंधी कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही स्वरोजगार मिलेगा। इसके बावजूद विभाग की ओर से इनका चयन नहीं किया गया है। इससे पशुपालकों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें जो सुविधा उनके घर बैठे मिलती, वह नहीं मिल रही है। सीवीओ डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जॉइनिंग ली है। चयन की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। मंगलवार को पत्रावली देख कर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन
पैरावेट का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है। हाईस्कूल (विज्ञान वर्ग) और इंटर (जीव विज्ञान) से उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन के समय संबंधित न्याय पंचायत और ब्लॉक के रहने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य वर्ग के 41 और अनुसूचित जाति के 11 पैरावेट चयनित किए जाएंगे।

कार्य के आधार पर मिलता मानदेय
पैरावेट को कार्य के आधार पर मानदेय दिया जाता है। इन्हें प्रति टीकाकरण दो रुपये और प्रति पशु कृत्रिम गर्भाधान कराने पर 50 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed