{"_id":"5be86b2ebdec2269317c9b6c","slug":"51541958446-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर लगे पचास पेड़ काट डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि पर लगे पचास पेड़ काट डाले
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर लगे करीब 50 पेड़ लकड़ी तस्करों ने चोरी से काट डाले। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी लादकर ले जा रहे तस्करों की भनक प्रधान को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो तस्कर भाग निकले। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सकरन थाना क्षेत्र के मोहारी गांव में सुखनी नदी के पास ग्राम समाज की जमीन है। इस जमीन पर वर्ष 2010 में वन विभाग की ओर से पौधरोपण कराया गया था। करीब एक सैकड़ा भिलोर, सेमल, जामुन, बबूल आदि प्रजाति के पेड़ अब बड़े हो गए हैं। रविवार को कुछ लकड़ी तस्करों ने चोरी से करीब 50 पेड़ों पर आरा चलवा दिया।
इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी लादकर बेचने जा रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान चंद्रभाल को भनक लग गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर दरोगा कृष्णकुमार सिंह, आरक्षी सत्येंद्र सिंह और वन दरोगा छत्रपति सिंह चौहान मौके की ओर रवाना हो गए। लकड़ी तस्कर पुलिस को देख वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने लकड़ी समेत वाहन कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी सहित थाने ला गई है। प्रधान व लेखपाल की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।