फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   68 विद्यार्थियों ने हासिल कर ली दो छात्रवृति

68 विद्यार्थियों ने हासिल कर ली दो छात्रवृति

Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
68 विद्यार्थियों ने हासिल कर ली दो छात्रवृति
जांच में हुआ खुलासा, अब एक करनी पड़ेगी वापस
विज्ञापन

सीतापुर। आठ इंटर कॉलेज के 68 विद्यार्थियों ने केंद्र व राज्य सरकार दोनों से छात्रवृत्ति का लाभ हासिल कर लिया। इसका खुलासा शासन स्तर पर हुई जांच में सामने आया है। अब शासन ने विद्यार्थियों से एक छात्रवृत्ति वापस करने का निर्देश दिया है। इस पर डीआईओएस ने प्रबंधक/प्रधानाचार्य से तीन दिन के अंदर बैंक में जमा कराते हुए चालान की रसीद जमा करने की हिदायत दी है।

माध्यमिक के विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति मिलती है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों की तरफ से दी जाती है। लेकिन विद्यार्थी को केवल एक ही छात्रवृत्ति मिल सकती है। लेकिन कुछ विद्यार्थियों ने दोनों छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर लिया है। यह शासन स्तर पर हुई जांच में सामने आया है।
विज्ञापन


इनमें एचएमएच इंटर कॉलेज लहरपुर के छह, राइन गर्ल्स इंटर कॉलेज लहरपुर के 15, अजीम मेमोरियल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट बिसवां के एक, जनता इंटर कॉलेज रगवा रौसी लहरपुर के 39, जनता इंटर कॉलेज कल्यानपुर के दो, न्यू जीनियस पब्लिक स्कूल ढोलईकलां के एक, बिड़ला विद्या मंदिर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लहरपुर के दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन विद्यार्थियों को एक छात्रवृत्ति वापस करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्हें बैंक में चालान के माध्यम से फीस जमा करनी होगी।

जमा करें चालान
इन कॉलेजों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य तीन दिन के अंदर एक छात्रवृत्ति बैंक में जमा कराते हुए चालान की एक कॉपी कार्यालय में जमा कर दें।
-नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed