फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   युवक को अगवा कर मार डाला, शव को निर्वस्त्र कर तालाब में फेंका

युवक को अगवा कर मार डाला, शव को निर्वस्त्र कर तालाब में फेंका

Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवक को अगवा कर मार डाला, शव को निर्वस्त्र कर तालाब में फेंका
खैराबाद थाना क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन

सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा करने के बाद उसका कत्ल कर दिया गया। इसके बाद हत्यारों ने शव को निर्वस्त्र कर तालाब में फेंक दिया। सोमवार को शव तालाब में मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपलुर निवासी मालती प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार (38) पांच दिन पूर्व कमाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। इधर सोमवार को खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इसौली पंडित पुरवा के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खेतों की तरफ गए।
विज्ञापन


इसी बीच उन्होंने तालाब में एक युवक का शव निर्वस्त्र हालात में उतराता हुआ देखा। खबर फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी बीच पुलिस को तालाब से कुछ दूरी पर उसका बैग पड़ा मिला। जिसमें मोबाइल फोन व आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार के पते के जरिए पुलिस ने युवक के परिवारीजनों से संपर्क साधा और सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के संबंध में मनोज के भाई सुशील ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनोज पांच दिन पूर्व काम की तलाश में घर से लखनऊ के लिए निकला था।

भाई ने संदेह जताया कि जब मनोज घर से निकला, तभी उसको अगवा कर लिया गया। जिसके बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। इधर सूचना मिलते ही एसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने मृतक के भाई सुशील की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। युवक की हत्या किसने और किस मकसद से की है यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एक्सरे के लिए टला पोस्टमार्टम
युवक की मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। तब डॉक्टरों ने एक्सरे की एडवाइज करते हुए, पोस्टमार्टम करने की बात कही। अब शव का एक्सरे मंगलवार को होगा। जिसकी वजह से पोस्टमार्टम अब मंगलवार को होगा।


हत्या का लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
युवक की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत लूटपाट की नीयत से की गई है। जबकि कुछ का कहना था कि इस मामले में हत्या का कुछ और ही मकसद होगा। कई लोग प्रेम प्रसंग में भी हत्या का संदेह जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed