फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क पर फेंका कूडा या जलाया तो पड़ेगा दो सौ रुपये जुर्माना

सड़क पर फेंका कूडा या जलाया तो पड़ेगा दो सौ रुपये जुर्माना

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर फेंका कूडा या जलाया तो पड़ेगा दो सौ रुपये जुर्माना
सड़क पर फेंका कूड़ा या जलाया तो जुर्माना
विज्ञापन

सीतापुर। अब अगर शहर की सड़कों पर कूड़ा फेंका या जलाया तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। कूड़े के हिसाब से जुर्माना ठोका जाएगा। इससे आपको दो सौ से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। यह शहर में इधर-उधर फैल रही गंदगी व पर्यावरण प्रदूषण को लेकर निर्णय लिया गया है। नगरपालिका ने पांच सदस्यीय टीम गठित करते हुए 15 जुलाई से अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
एनजीटी के नए नियमों के तहत शहर में ज्यादातर प्रदूषण कूड़ा-करकट से हो रहा है। इसको जलाने से उठने वाले धुएं से तमाम गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इस पर नगर निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस पर नगरपालिका ने अमल करना शुरू कर दिया है। अब अगर शहर में डस्टबिन से इतर खुले में कूड़ा-करकट फेंका या सार्वजनिक स्थान पर जलाया तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यह जुर्माना कूड़े की मात्रा के अनुसार तय किया जाएगा। जिसमें दो सौ से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा अगर सड़क के किनारे बिल्डिंग मटेरियल एकत्र कर लिया तो इस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। अगर बिल्डिंग मटेरियल एकत्र करना है तो इसे कवर्ड एरिया में करना होगा। इस पर लगाम लगाने के लिए नगरपालिका ने एक पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। यह टीम पहले पूरे शहर में जनजागरूकता अभियान चलाएगी। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन


शहरवासी सड़क पर न तो कूड़ा फेंकें, न ही उसको जलाएं। बिल्डिंग मटेरियल कवर्ड एरिया में लगाएं। इससे पर्यावरण व शहर को नुकसान हो रहा है। अगर नियमों के विपरीत कोई काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निहाल चंद, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed