{"_id":"5a7208aa4f1c1bd34b8b610b","slug":"51517422762-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर वसूली से भड़के शहरी बाशिदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर वसूली से भड़के शहरी बाशिदें
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालबाग पार्क से खैराबाद तक पैदल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
सीतापुर। खैराबाद स्थित टोल प्लाजा पर शहर के बाशिंदों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक साथ आंदोलन छेड़ दिया। टोल प्लाजा तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
शहर के बाशिंदों से वसूली न किए जाने की मांग की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पांच किलोमीटर की दायरे में आने वाले बाशिदों से टैक्स वसूली में सहूलियत देने का आश्वासन दिया। बाशिंदों का कहना है कि खैराबाद टोल प्लाजा पर शहर के लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।
जबकि नियमानुसार 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों से वसूली बंद की जाए। इसको लेकर वह पहले लालबाग पार्क में एकत्र हुए। उसके बाद रोडवेज बस स्टॉप होते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान बीच रास्ते में कई बार अधिकारियों ने रोककर बातचीत की। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन
आखिर में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश चंद पटेल, एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी, एएसपी मधुबन सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने पांच किमी. के अंदर आने वाले नागरिकों से प्राइवेट वाहन पर 25 प्रतिशत व कॉमर्शियल वाहन पर 50 प्रतिशत टैक्स लिए जाने का आश्वासन दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर टोल पर इसका डिस्प्ले कर दिया जाएगा। साथ ही अलग से एक काउंटर बनाया जाएगा। जिस पर बाशिंदे जाकर अपना परिचय पत्र बनवा सकेंगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच किलोमीटर का दायरा बढ़ाकर 10 किलोमीटर किया जाए। इस अवसर पर प्रकाश अवस्थी, राहुल सिंह, शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।