{"_id":"5989d9f34f1c1bbb1a8b46b8","slug":"51502206451-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने गोद लिया गांव इस्लामनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने गोद लिया गांव इस्लामनगर
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने गोद लिया इस्लामनगर गांव
मिश्रिख सांसद ने आदर्श ग्राम योजना के तीसरे चरण में डीएम को भेजा प्रस्ताव
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख सांसद अंजूबाला ने आदर्श ग्राम योजना में तृतीय चरण में मिश्रिख के इस्लामनगर को गोद लिया है। सांसद ने इसकी सूचना जिलाधिकारी सीतापुर व जिलाधिकारी हरदोई को पत्र के जरिये दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को एक-एक गांव गोद लेने के निर्देश दिए थे। इसके जरिये सांसदों से गांव को गोद लेकर उसे संवारने को कहा था। मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने पहले चरण में हरदोई के बिलग्राम के तेजीपुरवा व द्वितीय चरण में सिहोरद्वार सिकोह गांव को गोद लिया था। तीसरे चरण में सांसद ने मिश्रिख ब्लॉक के इस्लाम नगर गांव को गोद लिया है। अब इस गांव को खुद सांसद अपनी निगरानी में विकास कार्यों एवं योजनाओं से संतृप्त करेंगी। सांसद द्वारा गांव को गोद लेने की सूचना पाकर ग्रामीणों में काफी खुशी हुई है। ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि बड़कन्ने वर्मा ने सांसद अंजू बाला को आभार जताया। अब गांव का विकास में बढ़ावा मिलेगा।