फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बच्चों को लुभा रही बाल गणेश व छोटा भीम वाली राखियां

बच्चों को लुभा रही बाल गणेश व छोटा भीम वाली राखियां

Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को लुभा रही बाल गणेश व छोटा भीम वाली राखियां

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व आज, बहनों ने खरीदीं मनपसंद राखियां
इस बार बाजार से गायब हैं चाइनीज राखियां


सीतापुर। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रविवार को बाजार में खासी चहल पहल रही। राखी व मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। दुकानों पर अलग-अलग कीमतों की आकर्षक और डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं। बहनों ने मनपसंद राखियों की खरीदारी की। खास यह कि इस बार बाजार से चाइनीज राखियां गायब हैं।
शहर के लालबाग, घंटाघर, आंख अस्पताल मार्ग, स्टेशन रोड इलाके में सजी राखी की दुकानों पर कफी भीड़ रही। बस स्टेशन, जीआईसी चौराहा, चुंगी चौराहा, सिविल लाइंस आदि इलाकों में ज्यादातर दुकानें सड़कों के किनारे ही खुली हैं। बाल हनुमान, बाल गणेश, छोटा भीम, छुटकी की वाली राखियां छोटी बच्चियों को ज्यादा लुभा रही हैं। मिठाई की दुकानों पर भी काफी चहल पहल रही। मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग मूल्य की मिठाइयां सजी थीं। यथाशक्ति सभी बहनों ने इसकी खरीदारी की। उधर रक्षाबंधन पर्व जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों से अब बहनें आसान से मिल सकेंगी। इसके लिए जेल में ऑपरेटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अभी तक यहां पर दो ऑपरेटर थे पर तीन ऑपरेटर और बढ़ा दिए गए हैं। इस तरह इनकी संख्या पांच हो गई।
विज्ञापन

चॉकलेट बच्चों की पहली पसंद
रक्षा बंधन त्योहार पर चॉकलेट की डिमांड बढ़ गई है। कारण यह है कि मिठाई में बच्चों की पहली पसंद चॉकलेट है। ऐसे में दुकानों पर विभिन्न वेराइटियों की चॉकलेट की बिक्री एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed