फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बीस दिन से अंधेरे में मिर्जापुर गांव

बीस दिन से अंधेरे में मिर्जापुर गांव

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बीस दिन से अंधेरे में मिर्जापुर गांव
बीस दिन से अंधेरे में मिर्जापुर गांव
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर फुंका, ग्रामीण परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
नेरी (सीतापुर)। विकास खंड पिसावां के ग्राम सभा कारीपाकर मजरा मिर्जापुर के ग्रामीण इन दिनों हलाकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि यहां बीस से दिन ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। बावजूद इसके अब तक इसे बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को दी जा चुकी है। पर सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में समूचा गांव अंधेरे में डूबा है। मालूम हो कि ग्राम सभा कारीपाकर के मजरा मिर्जापुर में लगभग बीस दिन पहले विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इससे समूचा गांव अंधेरे में डूब गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नेरी पावर हाउस के जेई को दी। इस पर अवर अभियंता ने उन्हें जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक बदला नही जा सका। जबकि इसी ट्रांसफार्मर पर एक मोटर कनेक्शन भी है। जिससे किसानों की फसल भी सूख रही है। ग्रामीण हरद्वारी लाल, धर्मेंद्र पाल, संतोष, प्रमोद, मुकेश पाल, लालबहादुर, राजेंद्र, रमन, पुत्तू लाल, आशाराम, बलवीर, सत्यपाल, श्यामू, रमेश कुमार, उमेश, भगवान दीन, उत्तम, ओमकार, चंद्रिका, गिरीश पाल व सीताराम आदि का कहना है कि गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से एक तो गांव अंधेरे में है, दूसरे यहां के किसानों की सिंचाई के अभाव में फसल भी सूख रही है। इससे उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रहा है। इस समस्या का निदान न होने पर ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र विधायक महोली को दिया। इसके माध्यम से खराब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed