फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 thousand saplings will be planted on army land

सेना की जमीन पर 50 हजार पौधे लगेंगे

Fri, 04 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
50 thousand saplings will be planted on army land
सीतापुर। कोरोना काल में सेना के जवानों ने ऑक्सीजन की सप्लाई करके जिंदगियां बचाई हैं, अब सेना की जमीन भी जनमानस को ऑक्सीजन देगी। अबकी बारिश में शहर के इर्द-गिर्द स्थित सेना की जमीन पर 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए सिखलाई और महार रेजीमेंट ने वन विभाग को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

शहर के इर्द-गिर्द सेना की काफी जमीन है। तीन तरफ से शहर सेना की जमीन से घिरा है। इस बार वन विभाग ने सेना की जमीन पर पौधरोपण करने की योजना बनाई है। इसे अमली जाम पहनाने के लिए वन विभाग ने सेना से अनुमति भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

डीएफओ परवेज रुस्तम ने बताया कि सिखलाई और महार रेजमेंट की जमीन पर 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इन दोनों रेजीमेंट की जमीन लालकुर्ती और पीएससी परिसर से सटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधरोपण पंचवटी कांसेप्ट पर किया जाएगा। पीपल, पाकड़, बरगद व जामुन आदि के पौधे ज्यादा लगाए जाएंगे। इसके अलावा सागौन, आम व अमरूद आदि का भी प्लांटेशन होगा। डीएफओ ने बताया कि गड्ढों की खुदाई और खाद देने का काम पूरा कर लिया गया है। मानसून आने के साथ पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।
कोरोना की महामारी में उलझी सरकार के पास अभी तक पौधरोपण में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई योजना नहीं है। सामान्य गति से पौधरोपण कराया जाएगा। जिले में 62 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें करीब 18 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा। डीएफओ ने बताया कि इस बार फलदार पौधों को प्रमुखता दी गई है। जामुन, आंवला, अनार, नीबू व करौंदा आदि की पौध उपलब्ध रहेंगी। विभाग किसानों को पौधे मुफ्त उपलब्ध कराएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज के साथ मिलकर वन विभाग स्लोगन राइटिंग, पोस्ट और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थी फोन नंबर 9452114634, 9415151241 और 7007601119 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed