फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   5 hours Power cut in sitapur

पांच घंटे गुल रही जिले की बिजली

Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
5 hours Power cut in sitapur
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

जिले में बुधवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 44 लाख आबादी प्रभावित हुई। वहीं त्यौहारी सीजन में कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा। हुसैनगंज सब स्टेशन में अनुरक्षण कार्यों की वजह से पावर कॉर्पोरेशन ने यह आकस्मिक कटौती की थी। शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


शहर स्थित हुसैनगंज सब स्टेशन में तकनीकी कार्य की वजह से बुधवार को 5 घंटे की आकस्मिक कटौती हुई। दोपहर को 12 घंटे ठप हुई आपूर्ति शाम 5 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान जिले भर की आपूर्ति ठप होने से लगभग 44 लाख आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ीं। त्यौहार पर दिन के समय पावर कट से कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने पेयजल के साथ दूसरे जरूरी इंतजाम कर रखे थे। इसलिए अघोषित कटौती का खास असर नहीं पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता प्रदीप मौर्य ने बताया कि तकनीकी काम की वजह से कटौती की गई थी। जिसके बाद शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed