फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4926 were enrolled

4926 ने भरे परचे

Sat, 21 Nov 2015 11:08 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई ब्लॉकों में अव्यवस्था का माहौल रहा। तीसरे चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सकरन, बिसवां, कसमंडा एवं पहला ब्लॉक में शनिवार को अपनाई गई।
विज्ञापन


पांचों ब्लॉक में प्रधान के 444 व ग्राम पंचायत सदस्य के 5628 पद हैं। इन पदों पर नामांकन के लिए शनिवार सुबह से ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
विज्ञापन


दोपहर को ब्लॉक मुख्यालयों पर मेले जैसा माहौल था। समर्थकों के नारेबाजी के बीच दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। पहले दिन के नामांकन समाप्ति तक पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन को लेकर केंद्रों पर दिनभर मेले जैसा नजारा रहा। तीसरे चरण के नामांकन का पहला दिन होने की वजह से सभी ब्लॉक परिसरों में लाइनों में लगकर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आरओ एवं एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। 


सकरन ब्लॉक में प्रधान के 575 व पंच के 479 लोगों ने परचा भरा। इसी प्रकार खैराबाद में प्रधान के 585 व पंच के 437, बिसवां में प्रधान के 657 व पंच के 214, कसमंडा में प्रधान के 449 व पंच के 588, पहला में प्रधान के 533 व पंच के 409 ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed