फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   43 fertilizer shops raided, seven samples filled

43 खाद की दुकानों पर छापा, सात नमूने भरे

Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
43 fertilizer shops raided, seven samples filled
सीतापुर। सीडीओ के निर्देश पर बुधवार को अफसरों की पांच टीमों ने जिले की 43 खाद की दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक व बिक्री रजिस्टर चेक किए। सात संदिग्ध खादों के नमूने लेकर लैब मेें जांच को भेजे। अनियमितता पाए जाने पर इफको ई-बाजार बेहमा चौकी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि उनके व उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के नेतृत्व मेें पांच टीमों का गठन किया गया। 43 दुकानों, प्रतिष्ठानों, कंपनी के बफर गोदाम पर छापे डाले गए। सात संदिग्ध उर्वरकों के नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने के कारण इफको ई-बाजार बेहमा चौकी को सील किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ अक्षत वर्मा ने समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है, उर्वरकों की बिक्री पीओएस मशीन से ही की जाए। मशीन में प्रदर्शित हो रहे स्टाक और प्रतिष्ठान में उपलब्ध उर्वरकों में कोई भिन्नता न पाई जाए। दोनों का स्टाक समान रूप से एक ही होना चाहिए। यदि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed