फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कलयुग में संत ही है ईश्वर

कलयुग में संत ही है ईश्वर

Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलयुग में संत ही है ईश्वर
सीतापुर। श्री श्री 1008 श्री सुंदरानंद जी महाराज (संदना सरकार) की पुण्यतिथि पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



शहर के सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डगरहा आश्रम के श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज ने की। बरेली से पधारे त्यागी जी महाराज ने संदना सरकार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलयुग में संत ही ईश्वर है। मनुष्य जिस सुख के लिए भागता है। मिलने पर वह सुख दु:ख ही होता है।
विज्ञापन



इस कलिकाल में संत व मां-बाप की सेवा ही ईश्वर की प्रत्यक्ष सेवा होती है। इसलिए सभी लोगों को संत व माता-पिता की सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम में बनारस से आए सुमित भारद्वाज जी महाराज, अरुण जी तथा बीना, रीना, शौर्य आदि ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद भजन कीर्तन हुए। इस दौरान गरीबों को कंबल बांटे गए। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर नीरा मिश्रा, रश्मि वर्मा, रावी त्रिपाठी, सीमा इसरानी, अतिमा मजूमदार, बीसी मजूमदार, अनुराग शुक्ला, राकेश झींगरन, ज्योति, दिव्या, उज्जवला, गौरव गुप्ता, रेखा गुप्ता, मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे। संदना सरकार के शिष्य दीपक झींगरन ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed