{"_id":"5bbce99c867a5528387895b7","slug":"41539107228-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल टूर्नामेंट में स्पोटर्स स्टेडियम सीतापुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल टूर्नामेंट में स्पोटर्स स्टेडियम सीतापुर चैंपियन
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर हुआ आयोजन
सीतापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला खेल कार्यालय सीतापुर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद और स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर की टीमें भिड़ीं। इस मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर ने 3-1 से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया।
समापन पर जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चन्द्र यादव ने खिलाड़ियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में लीग मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद के मध्य खेला गया।
इस मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद ने 2-0 से विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाद में पहला सेमीफाइनल मैच सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर ने 2-0 से विजय प्राप्त किया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुनानक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद ने ट्राई ब्रेकर के द्वारा 4-3 से जीत दर्ज की। बाद में फाइनल मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर खैराबाद व स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर ने 3-1 से विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका अनुराग गुप्ता, अमित यादव, चंचल कुमार, सुमित यादव ने निभाई।