फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्दी ने दिखाए तेवर, अलाव जले न गरीबों को मिले कंबल

सर्दी ने दिखाए तेवर, अलाव जले न गरीबों को मिले कंबल

Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सर्दी ने दिखाए तेवर, अलाव जले न गरीबों को मिले कंबल
सर्दी ने दिखाए तेवर, अलाव जले न गरीबों को मिले कंबल
विज्ञापन


सीतापुर। बदली और पछुआ हवा की जुगलबंदी से ठंड शबाब पर पहुंच गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

इसके बावजूद अब तक ठंड से बचाव की प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल नहीं हो सकी हैं। सार्वजनिक स्थलों पर न अलाव जलाए गए हैं, न ही गरीबों को कंबल वितरित किया जा सका है। कड़ाके की ठंड में राहत के लिए गरीब और असहाय कागज जलाने को मजबूर हैं।

बताते चलें कि प्रतिवर्ष ठंड पड़ने से पहले शहर से लेकर तहसील स्तरों पर अलाव व कंबल वितरण की व्यवस्था कर ली जाती थी।

तहसील में लेखपालों व अन्य उच्चाधिकारियों के माध्यम से कंबल का वितरण कराया जाता है। वहीं कस्बे व गलियों के प्रमुख चयनित चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। गलन भरी सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। न ही गरीबों को कंबल बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी दशा में रैन बसेरों की बात करना ही बेमानी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बिस्तर और कंबल की व्यवस्था भी औपचारिकता तक सीमित है। लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक गरीबों के हाथों में कंबल नहीं थमाए हैं। ऐसे में सर्दी उनके लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed