फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जंगली जानवर दिखने से दहशत

जंगली जानवर दिखने से दहशत

Sun, 12 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर दिखने से दहशत
गांव में जंगली जानवर दिखने से दहशत
विज्ञापन


कमलापुर। थाना इलाके में शनिवार भोर खेत में जंगली जानवर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाघ व तेंदुआ होने का संदेह जता रहे हैं।

जबकि वन विभाग के अफसर लकड़बघ्घा व भेड़िया होने की बात कह रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। जंगली जानवर देखे जाने से इलाके के करीब 12 गांवों में दहशत है।

हरिहरपुर में रहने वाले सोहनलाल शनिवार सुबह ट्रैक्टर से अवधेश का खेत जोतने जा रहा था। गांव के बाहर पुआल पर उसे जंगली जानवर लेटा दिखाई दिया। यह देख खौफजदा सोहन ट्रैक्टर छोड़ गांव की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


उधर, ट्रैक्टर की आवाज सुनकर जानवर भी सजग होकर वहां से भाग गया। गांव के बाहर जंगली जानवर देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। अफसरों ने यहां पर खेतों में कॉबिंग की। इस दौरान खेतों में पगचिह्न देखे गए। सिधौली रेंजर वीके आनंद ने बताया कि ग्रामीणों को भ्रम हुआ है। जो पगचिह्न मिले हैं, वे किसी लकड़बघ्घे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी है। वहीं हरिहरपुर के विशुन कुमार, रामदयाल, लोटन, हवलदार व फौजदार आदि कहते हैं, कि जंगली जानवर देखे से सब इतना डरे हैं कि खेत जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed