{"_id":"595fbe764f1c1b2c478b46bb","slug":"41499446902-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना काश्तकारों ने निपटीं आठ शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना काश्तकारों ने निपटीं आठ शिकायतें
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना काश्तकारों की निपटीं आठ शिकायतें
विभिन्न मसलों में आईं थीं 48 शिकायतें
प्रथम गन्ना किसान दिवस
हरगांव (सीतापुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति हरगांव में आयोजित प्रथम गन्ना किसान दिवस में उप गन्ना आयुक्त शेर बहादुर ने गन्ना काश्तकारों की समस्याएं सुनीं। यहां पर गन्ना किसान दिवस में 48 किसानों ने विभिन्न मसलों की शिकायतें की। मौके पर आठ शिकायतें निपटाई गईं। बाद में उप गन्ना आयुक्त ने अफसरों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, सचिव संजय कुमार राव, अवध शुगर मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना विजय वीर राना, उप प्रबंधक रूपलाल, चीनी मिल अजवापुर से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक इंद्रपाल सिंह, चीनी मिल जवाहरपुर से सीपी सिंह, चीनी मिल ऐरा से गजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। अंत में गन्ना समिति हरगांव सचिव संजय राव ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को गन्ना किसान दिवस का आयोजन होगा।