{"_id":"5957eaf74f1c1ba2468b47ed","slug":"41498934007-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 70.66 फीसदी पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 70.66 फीसदी पड़े वोट
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 70.66 फीसदी पड़े वोट
तीन जुलाई को होगी वोटों की गणना
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह ब्लॉकों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। उपचुनाव में 70.66 फीसदी मतदान हुआ। प्रधान समेत 12 विभिन्न पदों पर 34 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर न सिर्फ प्रशासनिक अफसरों की निगाहें टिकी रहीं, बल्कि वे पल-पल बूथों का मुआयना कर वहां का जायजा लेते भी नजर आए। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद छह ब्लॉकों की सील मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं। तीन जुलाई को मतगणना होगी।
सीतापुर जिले में रिक्त प्रधान, डीडीसी व बीडीसी समेत ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त थे, इनमें हरगांव में दो, बेहटा व सकरन में एक-एक प्रधान, परसेंडी में एक-एक डीडीसी व बीडीसी तथा छह ग्राम पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। सभी रिक्त पदों के लिए पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। यहां के 12 पदों पर 34 उम्मीदवार मैदान में थे। तीन ब्लॉकों में प्रधान के चार पदों पर 17 प्रत्याशी ताल ठोंके थे। शनिवार को यहां की रिक्त सीटों पर 70.66 फीसदी वोट डाले गए। अब तीन जुलाई को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।