फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रदेश में चौपट हो गई कानून व्यवस्था:- नरेश अग्रवाल

प्रदेश में चौपट हो गई कानून व्यवस्था:- नरेश अग्रवाल

Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में चौपट हो गई कानून व्यवस्था:- नरेश अग्रवाल
राज्यसभा में उठाएंगे ट्रिपल मर्डर का मुद्दा : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन

प्रदेश में चौपट हो गई कानून व्यवस्था
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल शनिवार को दिवंगत व्यापारी की बेटियों से मुलाकात करने शहर पहुंचे। उन्होंने बेटियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार को अखिलेश सरकार के कामकाज से कुछ सीखना चाहिए। गमछा डालकर लोग नेतागिरी कर रहे हैं। जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्या गरीब, क्या मध्यम वर्ग और क्या व्यापारी वर्ग। सभी डरे सहमे नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही व्यवसायी सुनील व उनके परिवार की हत्या व लूट करने वाले बदमाशों को नहीं पकड़ा गया है, तो वे इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे। उन्होंने 100 डॉयल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा कि पुलिस अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है पर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed