{"_id":"579cdcd54f1c1bf56e21ebba","slug":"40-people-injured-in-jackal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार ने 40 लोगों को काटा, जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार ने 40 लोगों को काटा, जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारू बेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सियार ने 40 लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों का रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र के ग्राम खरौहा निवासी रामगुलाम आंगन में सो रहा था। आधी रात के समय उस पर सियार ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य घर के बाहर आए, जिन्होंने लाठी की मदद से सियार को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
इसी रात सियार ने खरौहा निवासी अकील, मकबूल, राजेश्वरी देवी, पार्वती देवी पर हमला बोला। यहां से खदेड़े जाने के बाद सियार सीपतपुर गांव में घुस गया। यहां पर उसने रामानुज, ग्रीस, राम सागर, पम्मी, सोनू, रमाकांत, छेदी लाल, सरोज, सुभद्रा, कंचन आदि पर हमला बोला।
विज्ञापन
सभी अपने घर के आंगन में सो रहे थे। यहां पर चीख पुकार मचते ही ग्रामीणों ने सियार को गांव से बाहर खदेड़ा। इसी तरह से सियार क्षेत्र के शंकरपुर झिसनी गांव पहुंचा।
यहां पर सियार ने हरिश्चंद्र, प्यारा देवी, रामपाल, किशोरी लाल, बढ़ही डीह के श्रीराम, तेलियानी के रमेश, फर्र के मुस्तफा, घंटे, सकीना, हारुनिशां, हसीन, शमशेरी पुरवा के आशिफ, रमुआपुर के इंद्रपाल, रेशमा देवी पर हमला बोला। 40 लोगांे के घायल होने से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।