{"_id":"58ed14fa4f1c1ba368cf6640","slug":"4-arrested-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
Amarujala Bureau
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट के परसेहरा में खुली बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विनय पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में आरोपी प्रधान बिट्टो देवी व उसका देवर महेंद्र अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व रायफल बरामद कर ली है। इस मामले में मृतक विनय के पिता ने प्रधान, पूर्व प्रधान, उसके बेटे समेत छह लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन
रामकोट के लालपुर गांव निवासी विनय पाल की आठ अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय परसेहरा में खुली बैठक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही हमले में विनय के भाई सुधीर जख्मी हो गया था। दोनों भाजपा से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में मृतक के पिता नत्थाराम ने छह लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही आरोपी दिलीप सिंह, भूरे सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही आरोपी दिलीप के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया था।
इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी सिलसिले में मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले के मुख्य आरोपी प्रधान पति वीरेंद्र सिंह व उसके बेटे शानू सिंह को लालपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि वीरेंद्र की पत्नी व प्रधान बिट्टो देवी व मुख्य आरोपी के भाई महेंद्र सिंह अभी भी गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसओ रामकोट राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व रायफल बरामद की गई है। एसपी सौमित्र यादव का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।