{"_id":"5d0e691e8ebc3e4210371cdf","slug":"4-76-lakh-students-will-get-uniform-sitapur-news-lko4667305199","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.76 लाख बच्चों को मिलेगी यूनिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.76 लाख बच्चों को मिलेगी यूनिफॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वर्तमान शैक्षिक सत्र में बच्चों को जल्द यूनीफॉर्म मिलेगी। जुलाई में बच्चे नई ड्रेस पहनकर स्कूल आते दिखाई देंगे। इसका लाभ जिले के 4.76 लाख बच्चों को मिलेगा। शासन ने पहली किश्त में 75 फीसदी धनराशि 2144 लाख रुपये जारी कर दिए है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने धनराशि मिलने के बाद विद्यालय के खातों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों को सरकार की तरफ से निशुल्क यूनीफॉर्म दी जाती है। प्रत्येक नौनिहाल को दो सेट यूनीफॉर्म का लाभ मिलता है। अप्रैल में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई थी।
लेकिन शासन ने जुलाई माह में नौनिहालों को नई ड्रेस पहनकर स्कूल आने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत हो गई है। शासन ने जिले को पहली किश्त में 75 फीसदी धनराशि अवमुक्त कर दी है। एक ड्रेस की कीमत तीन सौ रुपये निर्धारित की गई है। एक नौनिहाल की ड्रेस पर छह सौ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
जिले में 4.76 लाख नौनिहालों को लाभ मिलना है। इनके हिसाब से 2859 लाख रुपये की जरूरत है। इस पर 2144 रुपये का बजट रिलीज किया गया है। अब बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयवार बजट भेजेगा। फिर प्रधानाचार्य इस रकम से नौनिहालों को ड्रेस मुहैया कराएंगे।
कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को मिलेगी ड्रेस
प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों को लाभ मिलेगा। इससे नौनिहाल जुलाई में जब स्कूल खुलेंगे तो वह नई ड्रेस पहनकर पठन पाठन शुरू करेंगे।
यूनीफॉर्म का बजट आ गया है। इसको स्कूलवार भेजा जाएगा। सभी नौनिहालों को ड्रेस का लाभ दिया जाएगा।
- अजय कुमार, बीएसए