फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   35 villages surrounded by floodwaters

Sitapur News: बाढ़ के पानी से घिरे 35 गांव, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

Thu, 18 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
35 villages surrounded by floodwaters
कटान करती सरयू नदी।
सीतापुर। जिले में सरयू और चौका नदियां कहर बरपा रही हैं। शारदा भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। सरयू की बेकाबू लहरें लोधनपुरवा में कटान करती हुई बृहस्पतिवार को दो आशियाने बहा ले गईं। उत्तमपुरवा भी लहरों के निशाने पर है। चौका नदी की बाढ़ लगातार फसलों की चपेट में ले रही है। करीब 35 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। गिरिजापुरी के तीनों बैराजों से बृहस्पतिवार को 4.03 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। यह पानी जिले की नदियों में पहुंचने से हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बैराजों के पानी व बारिश से सरयू, शारदा और चौका नदियाें का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि गिरिजापुरी में लगे मीटर गेज से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को शारदा नदी का जलस्तर 135.40 मीटर है, जो खतरे निशान से 09 सेमी नीचे है। सरयू नदी का जलस्तर 135.60 मीटर है। खतरे के निशान से पानी 118 सेमी नीचे है। रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार लगातार चौथे दिन सरयू का जलस्तर बढ़ने से कटान की गति कुछ धीमी हुई है। इसके बाद भी लहरें घरों को निशाना बना रही हैं।
विज्ञापन

शुकुलपुरवा के प्रधान श्रीराम ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दरम्यान लोधनपुरवा में सियाराम व परिक्रमा के घर कटकर सरयू में समा गए हैं। कटान करती नदी की धारा अब उत्तमपुरवा की ओर बढ़ रही है। इस गांव की नदी से दूरी सिर्फ 15 मीटर ही बची है। कटान इसी तरह होता रहा तो उत्तमपुरवा में भी तबाही मच सकती है। वहीं, चौका नदी उफनाने से सुंदरपुरवा, कंधई घाट, बांके घाट, नागेश्वर पुरवा, बचऊ पुरवा, अर्जुन पुरवा, सोती पुरवा, बलेसर पुरवा, गोमती पुरवा, निरंजन पुरवा, प्यारे पुरवा अखरी समेत करीब 35 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सैकड़ों बीघा फसलें बाढ़ में डूब गई हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। महमूदाबाद तहसील प्रशासन की ओर से रामपुर मथुरा ब्लॉक परिसर में शुकुलपुरवा के बाढ़ व कटान पीड़ित 350 परिवारों को राशन किट, तिरपाल, बाल्टी तथा लाई का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तटवर्ती गांवों में भ्रमण कर रहीं टीमें
शारदा नदी के किनारे लखनीपुर में कटान रोकने के लिए नायलॉन क्रेट, गेबियान रोप केस एवं बंबू क्रेट में आरबीएम से भरी ईसी बैग लगाकर फ्लड फाइटिंग का काम कराया जा रहा है। लखनीपुर में कटान रुका है। हालात नियंत्रण में हैं। सिंचाई विभाग की टीम तटवर्ती गांवों का लगातार भ्रमण कर रही है। ग्रामीणों से संवाद कर जलस्तर की जानकारी देते हुए विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

- विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग


बाढ़ग्रस्त गांवों में कराई गई नाव की व्यवस्था
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा है। कटान में कमी आई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में नावों की व्यवस्था करा दी गई है। 350 कटान पीड़ितों को राशन किट तथा अन्य सामग्री वितरित की गई है।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed