{"_id":"5839c3964f1c1b983513cb3c","slug":"35-million-will-be-purchased-blankets","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख से खरीदे जाएंगे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख से खरीदे जाएंगे कंबल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
कंबल
ठंड से ठिठुरते गरीब तबके के लोगों को जल्द कंबल ही मिलेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर शासन ने 38 लाख 50 हजार रुपये का बजट मुहैया करा दिया है। इससे प्रत्येक तहसील को पांच लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
नवंबर माह में ठंड प्रारंभ हो गई है। वहीं जिले में कही भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे थे। इससे राहगीरों को रात में दिक्कतें होती थीं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। शासन ने कंबल व अलाव का बजट जारी कर दिया है। जिले को 38 लाख 50 हजार की रकम आवंटित की है।
विज्ञापन
जिले में सात तहसील हैं। इससे प्रत्येक तहसील को पांच लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। पांच लाख रुपये से कंबल खरीदे जाएंगे। जबकि 50 हजार रुपये से हर तहसील में अलाव की व्यवस्था होगी। कंबल जिला स्तर से एक साथ खरीद जाएंगे। अलाव का पैसा तहसीलों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
