{"_id":"697f9a8fefc89e010b03e08f","slug":"3300-patients-of-cold-fever-and-cough-got-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149374-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जुकाम-बुखार व खांसी के 3300 मरीजों ने करवाया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जुकाम-बुखार व खांसी के 3300 मरीजों ने करवाया इलाज
Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
60 मरीजों को मिला उपचार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सेवता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले हुआ। चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने करीब 60 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। डॉ. ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी व जुकाम से पीड़ित थे। स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान में स्थायी रूप से कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। डॉ. विजय कुमार सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मरीजों का उपचार करेंगे।
जांच के लिए सीएचसी रेफर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 52 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। उन्होंने बताया कि लगातार बदल रहे मौसम के चलते त्वचा रोग, खांसी, जुकाम बुखार के ही मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों की प्राथमिक जांच करके दवा दी गई। कुछ महत्वपूर्ण जांचों के लिए सीएचसी रेफर किया गया है।
बुखार के आ रहे अधिकतर मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में आयुष चिकित्सक डॉक्टर भंडेल ने कुल 10 मरीजों को दवाइयां दी। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार व स्टॉप नर्स शशिकांती मौजूद रही। डॉक्टर ने बताया कि इस समय बुखार, खांसी व जुकाम के ही अधिकतर मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। मेले में 3300 मरीजों ने इलाज करवाया। इस दौरान जुकाम, खांसी, बुखार व त्वचा रोग के अधिक मरीज आए। सुबह 10 बजे से मरीज मेले में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी। उसके बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते रहे। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेले में दवाओं का स्टॉक बना हुआ है। चिकित्सकों को प्राथमिक जांच के बाद दवाएं देने के निर्देश दिए गए थे। गंभीर मरीजों को सीएचसी से जांच करवाने के लिए रेफर किया गया। कई केंद्रों का भ्रमण किया गया। पूरा स्टॉफ मौके पर मिला