फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   321 appeared for the teacher recruitment exam

Sitapur News: एजुकेटर भर्ती के लिए 321 ने दी परीक्षा

Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
321 appeared for the teacher recruitment exam
सीतापुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेटर के 70 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में लिखित परीक्षा हुई। इसमें 321 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 279 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

एजुकेटर की नियुक्ति सेवा प्रदाता कंपनी एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से होनी है। जिले में 200 पद भरे जाने हैं। पहले चरण में 70 सीटों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले बीएसए के निर्देश पर सेवा प्रदाता कंपनी ने परीक्षार्थियों का साक्षात्कार करके चयन कर लिया था। जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए बीएसए ने फाइल भेजी थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिखित परीक्षा के आधार पर चयन का निर्देश दिया। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रश्नपत्र तैयार कराकर शुक्रवार को परीक्षा कराई गई। इसमें 600 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 321 ने परीक्षा दी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है। अब रिजल्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन हुए थे आवेदन
सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए गए थे। इसमें 6,054 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद रैंडम आधार पर 600 परीक्षार्थियों का चयन किया गया था। इन सभी को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों की मानदेय के आधार पर नियुक्ति होगी। एजुकेटर को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed