फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाईटेंशन तार टूटने से गुल रही सात घंटे बिजली

हाईटेंशन तार टूटने से गुल रही सात घंटे बिजली

Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटने से गुल रही सात घंटे बिजली
रामकोट इलाके के ननोईयां के पास हाईटेंशन तार टूटने से रहा संकट
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। रामकोट इलाके की 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गुरुवार को लगातार सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। दोपहर गुल हुई बिजली पॉवर कॉर्पोरेशन टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे के बाद बहाल हो सकी।

अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने से इन्वर्टर भी दगा दे गए। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर आदि बंद रहने से लोग परेशान रहे। व्यापारियों का रोजगार ठप रहा। बिजली संकट से इलाके की करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई। मिश्रिख उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हुए है।
विज्ञापन


इनमें मिश्रिख शहरी व ग्रामीण, नैमिषारण्य, रामकोट व देवगवां शामिल है। उपकेंद्र को सीधे 33 केवी लाइन से सप्लाई की जाती है। जब कभी उपकेंद्र को आने वाली बिजली में दिक्कत आती है तो इन फीडरों की आपूर्ति गुल हो जाती है। गुरुवार को आपूर्ति चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय अचानक बत्ती गुल हो गई। लोगों ने समझा यह सामान्य कटौती है। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। धीरे-धीरे जब तीन घंटा बीत गए। इन्वर्टर भी दगा देने लगे तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन करना शुरु किया।

जानकारी मिली कि रामकोट इलाके के ननोईयां गांव के पास 33 केवी लाइन का तार टूट गया है। इसी वजह से आपूर्ति बंद कर दी गई है। पॉवर कॉर्पोरेशन ने तुरंत मरम्मत का काम शुरु करा दिया। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

करीब सात घंटे लगातार बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके सामने पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। निजी साधनों के जरिए अपनी प्यास बुझाई। वहीं व्यापारी बिजली की आस में दिनभर राह तकते रहे। आखिर में शाम को कारखाना बंद करके घर निकल गए। बिजली न रहने से लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए।


जर्जर हो चुकी है लाइन
रामकोट इलाके में लाइन में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रही। लोगों का कहना है कि यह लाइन बहुत ही जर्जर हो चुकी है। गर्मियों में तो यह परेशान करती रहती है। हर सप्ताह में एक बार लाइन में फॉल्ट जरूर आती है। इसकी वजह से पांच फीडरों की बत्ती गुल हो जाती है। फिर भी जिम्मेदार इस लाइन को नहीं बदल पा रहे है।

बंद थी आपूर्ति
33केवी लाइन में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। लाइन दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई है। अब कोई दिक्कत नहीं है।
-उमाकांत त्यागी, जेई, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed