{"_id":"654a62e57fa603d9c3018f26","slug":"314-quintals-of-adulterated-sweets-caught-sitapur-news-c-102-1-slko1053-5154-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 3.14 क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 3.14 क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी
Tue, 07 Nov 2023 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दिवाली को लेकर चलाए गए अभियान में करीब तीन क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी गई। एक मकान में बिना लाइसेंस के चोरी छिपे मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं मिठाई के तीन नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को छापा मारकर महोली के चितहला में छापा मारा। इस दौरान घर में कलाकंद व मिल्क केक बनाया जा रहा था। गोविंद प्रसाद व नंदकिशोर मिश्रा के मकान के अंदर चोरी छिपे इसे बनाकर पैकेजिंग की जा रही थी। प्राथमिक जांच में यह मिठाई मिलावटी प्रतीत हुई। इस पर टीम ने तत्काल 3.14 क्विंटल मिठाई नष्ट करवा दी गई। मिल्क केक, कलाकंद व लौंज मिठाई का एक-एक नमूना भरा गया।
इसके बाद टीम ने उरदौली बाजार में राधेश्याम स्वीट्स के यहां से बूंदी लड्डू व मूड़ाहूसा बाजार में बतीशा का नमूना भरा। टीम में एफएसओ राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, दिवाकर व अजय कुमार शामिल रहे। दूसरी टीम ने महमूदाबाद में छापा मारा। यहां खोया, नमकीन, छेना मिठाई व पनीर के नमूने भरे। इस टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी एसपी सिंह, सुभाष बाबू यादव, शोभनाथ, प्रीति वर्मा, संदीप कुमार सिंह व प्रभु कुमार चौधरी शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अभय सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।