{"_id":"65147aa086cf9f81c20a39e4","slug":"28-panchayat-buildings-will-be-built-at-a-cost-of-rs-671-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1052-3200-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 6.71 करोड़ की लागत से बनेंगे 28 पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 6.71 करोड़ की लागत से बनेंगे 28 पंचायत भवन
Thu, 28 Sep 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 28 ग्राम पंचायतों में 6.71 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत भवन बनवाए जाएंगे। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। सात ब्लॉक की 28 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां के पंचायत भवन अधिक पुराने होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनका उपयोग नहीं हो रहा था।
तकनीकी समिति से इनका परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें ध्वस्त कराया गया। एक पंचायत भवन के निर्माण में 23 लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों को वित्त आयोग और मनरेगा के तहत उपलब्ध कराई गई धनराशि से इसका निर्माण किया जाएगा। डीपीएम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान शशीकांत दीक्षित ने बताया कि 28 पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यहां बनेंगे पंचायत भवन
बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामाभारी, महमदापुर, बजेहरा, उलरा, सराय, मझिगवां कला में पंचायत भवन बनेगा। इसी तरह कसमंडा की ग्राम पंचायत खुरदा, गनेशपुर, कल्यानपुर, मानपारा, हरदी, ऊंचाखेड़ा अजई, बलोइया, खैराबाद की नरही, मछरेहटा की किनौटी, बारेपारा, रामपुर, महोली की बधैया, कॉटरगंज, पहला की बरसापुर, पहला, घैला, अफसरिया हुसैनपुर, संसारपुर, दरियापुर, डलमऊ और पिसावां ब्लॉक की ससुरदीपुर, खमरिया में पंचायत भवन बनाया जाएगा।