फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   26546 children's Aadhaar card could not be verified

26546 बच्चों के आधारकार्ड का सत्यापन नहीं हो सका

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
26546 children's Aadhaar card could not be verified
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के 26546 नौनिहालों के आधारकार्ड सत्यापन की रेस से बाहर हो गए हैं। इनका सत्यापन नहीं हो सका। इन आधारकार्ड में कोई न कोई गड़बड़ी बनी हुई है। वहीं 96507 नौनिहालों के पास आधारकार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन

इससे इनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है। यह खुलासा आधारकार्ड की सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा में हुआ है। वहीं 13 ब्लॉक के बीईओ इस सत्यापन प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर बीएसए की तरफ से इनको चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों के लिए अब आधारकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधारकार्ड के न तो एडमिशन होगा, न ही उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग खुद ही अब इससे वंचित नौनिहालों के आधारकार्ड बनवाएगा। इस समय आधारकार्ड को लेकर श्रीटान इंडिया लिमिटेड कंपनी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद जिनके पास आधारकार्ड नहीं है, उनके बनवाए जाएंगे। जिन नौनिहालों के आधारकार्ड में दिक्कत है, उनको दूर किया जाएगा। बीईओ द्वारा बीएसए को उपलब्ध कराई गई जानकारी यह स्पष्ट हुआ है।
जिले में 26546 नौनिहालों के आधारकार्ड सही नहीं है। इनका सत्यापित नहीं हो पा रहा है जबकि 96507 नौनिहाल बिना आधारकार्ड के ही पढ़ रहे हैं। ऐसे में इन सभी नौनिहालों को अगले शैक्षिक सत्र से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा। अब इन नौनिहालों के आधारकार्ड दुरुस्त कराए जाएंगे।
वहीं कसमंडा, लहरपुर, पिसावां, महमूदाबाद, बेहटा, रामपुर मथुरा, खैराबाद, महोली, पहला, रेउसा, हरगांव, बिसवां व गोंदलामऊ बीईओ को नोटिस जारी किया गया है। इसके जरिए बीएसए ने शत-प्रतिशत आधारकार्ड ऑनलाइन फीड कराने की हिदायत दी है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 535838 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जबकि 507213 विद्यार्थियों का डाटा फीड हो गया है। 384160 विद्यार्थियों का डाटा मैच कर रहा है जबकि 26546 नौनिहालों का डाटा वेरीफाई नहीं हो सका है। 96507 बच्चे आधारकार्ड से वंचित हैं। जिले में 94.92 फीसदी आधारकार्ड सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
कसमंडा 2903, पिसावां 6817, लहरपुर 3647, खैराबाद 5107, महमूदाबाद 2115, बेहटा 8251, रामपुर मथुरा 6141, महोली 3657, रेउसा 6063, पहला 5207, हरगांव 6031, गोंदलामऊ 6702, बिसवा 4641ं, परसेंडी 6226, सकरन 4872, मिश्रिख 4653, सिधौली 4010, मछरेहटा 3428, एलिया 5186 व नगर क्षेत्र में 850 शामिल हैं।

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि आधारकार्ड को लेकर जानकारी जुटाई गई है। जिन नौनिहालों के पास आधारकार्ड नहीं हैं, उनके बनवाए जाएंगे। जल्द ही सभी नौनिहालों के आधारकार्ड ऑनलाइन फीड हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed