{"_id":"654a633f390838ce8a02178d","slug":"26-room-hostel-will-be-built-for-girls-sitapur-news-c-102-1-slko1053-5137-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बालिकाओं के लिए 26 कमरों का बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बालिकाओं के लिए 26 कमरों का बनेगा छात्रावास
Tue, 07 Nov 2023 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को जल्द ही बेहतर छात्रावास की सुविधाएं मिलेंगी। जूनियर विद्यालय हरगांव परिसर में इसे बनाया जाएगा। 26 कमरों के छात्रावास पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरगांव में छात्रावास बनने के लिए कई माह से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन जमीन की उपलब्धता न होने से यह मामला फंसता जा रहा है। कई जगहों पर जमीन देखी गई। लेकिन कोई न कोई पेंच फंसने की वजह से मामला लटक गया था। इस पर राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। अब इस जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। जूनियर विद्यालय, हरगांव परिसर में एक पुरानी बिल्डिंग बनी हुई है।
पहले इस बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। उसके बाद इस जमीन पर छात्रावास का निर्माण होगा। इस छात्रावास पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह 26 कमरों का छात्रावास होगा। छात्राएं यहां पर आराम से आवासीय सुविधा का लाभ लेंगी। ध्वस्तीकरण को लेकर विभाग ने नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। यह छात्रावास विद्यालय में पढऩे वाली 100 छात्राओं के लिए होगा।
विज्ञापन
चल रही है प्रक्रिया
नए छात्रावास के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। पुरानी बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
शैलेश गुप्ता, डीसी बालिका, बेसिक शिक्षा विभाग