{"_id":"5d4c61178ebc3e6cd9047d26","slug":"250-people-sick-sitapur-news-lko475406073","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदलामऊ में बुखार का प्रकोप, 250 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदलामऊ में बुखार का प्रकोप, 250 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद/रामगढ़। गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरुवार को सात गांवों में 250 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए। यह लोग सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल एक गांव में पहुंची है। अन्य गांवों में टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
गोंदलामऊ विकासखंड के रामगढ़ में अभी बुखार का प्रकोप थम भी नहीं पाया है कि अब रोजाना नए-नए गांवों के लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। किसी के पेट में दर्द तो किसी को कई दिनों से बुखार आ रहा है। यह लोग सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे है।
गुुरुवार को बबुरीखेरा में 50, पैरवा में 50, बरेड़ा में 40, लोधौरा में 50, भउवापुर में 30, रामगढ़ 20 व शंकरपुर में 20 लोग बुखार की चपेट में आ गए है। कई घर ऐसे हैं, जहां पर घर के सभी सदस्यों को बुखार आ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी स्तर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
बाहर से इलाज कराना महंगा साबित हो रहा है। सीएचसी गोंदलामऊ की टीम केवल पैरवा गांव पहुंची। यहां पर 17 मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए ब्लॅड के सैंपल भरे। 126 मरीजों को बुखार की दवा वितरित की गई।
गांवों में भेजी जाएगी टीम
सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि जिन गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिलती है, वहां पर टीम भेजी जाती है। शुक्रवार को अन्य गांवों में टीम भेजी जाएगी।