{"_id":"6a1b287d380bff0c720ebf6b","slug":"2400-candidates-will-appear-for-bed-entrance-exam-at-six-centres-sitapur-news-c-102-1-slko1053-156988-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह केंद्रों पर 2400 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह केंद्रों पर 2400 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
Sat, 30 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस दौरान 2400 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता को कायम बनाए रखने के लिए सुरक्षा निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
आरएमपी इंटर कॉलेज के प्राचार्य व नोडल अधिकारी डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि आरएमपी इंटर कॉलेज, आरएमपी महाविद्यालय, जीआईसी, आरआरडी, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज व दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें 2400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के सौ मीटर दायरे में संचालित फोटो काॅपी की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक गैजेट व मोबाइल इत्यादि परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक भी करवाई जाएगी। स्कूल के अंदर बिना पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास छांव के साथ ही परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी।