{"_id":"583f0cb04f1c1b0e1ede6d95","slug":"24-stores-license-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को खाद दुकानों की जांच का अभियान चलाया गया। औचक छापेमारी में टीम को तमाम अनियमितताएं मिलीं। इस पर 24 खाद की दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। साथ ही 47 संदिग्ध फास्फेटिक खाद के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया।
विज्ञापन
शासन ने खाद की दुकानों की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर जिला प्रशासन ने टीम गठित की थी। बुधवार को सभी एसडीएम ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों की खाद दुकानों पर छापा मारा। टीम ने 163 खाद दुकानों की जांच की। जांच में तमाम दुकानों पर अनियमितताएं पाईं गईं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया बुधवार को डीएम ने खाद की दुकानों की जांच को लेकर आधा दर्जन टीमों की गठन किया था। इन टीमों ने जिले की 163 खाद की दुकानों की गहनता के साथ जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान 24 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं 47 खाद के संदिग्ध नमूने भी लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला भेज दिया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया शासन व प्रशासन की प्राथमिकता गुणवत्तापरक खाद किसानों को उपलब्ध कराने की है, इसमें अगर किसी विक्रेता के स्तर से लापरवाही व मिश्रण किया जाता हैं तो कार्रवाई की जाएगी।