{"_id":"601d89978ebc3e4c65642d87","slug":"2240-youths-get-appointment-letters-sitapur-news-lko5633900167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 2240 बेरोजगारों का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 2240 बेरोजगारों का किया गया चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिशन रोजगार के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम व विधायक लहरपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में टेलीकम्यूनिकेशन, सिक्यूरिटी, मार्केटिंग, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की 24 कम्पनियों द्वारा 2240 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार देने वाली संस्थाओं का भी सेवायोजन पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इससे सेवायोजन पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों को नियोजन के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
उन्होंने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष अभ्यर्थियों की निरंतर मांग अधिक रहती है। उन्होंने सभी को क्षमता के अनुरूप प्रयास करते हए निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। विधायक लहरपुर सुनील वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति से प्रदेश में औद्योगीकरण के नए युग की शुरुआत हो रही है और प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को निरंतर नौकरी दी जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, प्राचार्य आईटीआई योगेश कुमार व जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार सहित संबंधित अफसर उपस्थित रहे।